15 अगस्त की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिला खेल स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिला खेल स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
Views: 24
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिला खेल स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

लातेहार:स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त का मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रगान, सलामी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, पेयजल, बैठक व्यवस्था, लाउडस्पीकर, सुरक्षा, अग्निशमन दल और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मानपूर्वक आमंत्रण की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्वाभ्यास और विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

शहर की साफ-सफाई को लेकर भी उपायुक्त ने नगर पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले सभी प्रमुख चौक-चौराहों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्व पर शहर साफ-सुथरा और आकर्षक दिखाई दे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए परियोजना निदेशक सरोजिनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment