लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 12 जुलाई 2026 को लातेहार पुलिस, CRPF एवं कोबरा 209 बटालियन के साथ संयुक्त विशेष छापेमारी अभियान “SPECIAL OPS KANTI” चलाया गया।
इस अभियान के दौरान बांझी टोला गांव के बाहर जंगल स्थित एक बरगद पेड़ के पास से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सक्रिय रीजनल कमिटी सदस्य एवं 20 लाख के इनामी माओवादी कमांडर रविंद्र गंझु उर्फ मुकेश गंझु उर्फ सुरेंद्र गंझु (उम्र 43 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का विवरण
- नाम: रविंद्र गंझु उर्फ मुकेश गंझु उर्फ सुरेंद्र गंझु
- पिता: रामब्रत गंझु
- पता: हेसला, बांझी टोला, थाना बेतर ओपी, चंदवा, जिला लातेहार
- इनाम: ₹20 लाख
गिरफ्तार नक्सली करीब 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था और लातेहार, गुमला एवं लोहरदगा क्षेत्र में सक्रिय रहकर आतंक फैलाने, लेवी वसूली, विकास कार्यों में बाधा डालने एवं सुरक्षा बलों पर हमले जैसी कई घटनाओं में शामिल रहा है।
155 मामले दर्ज
इस कुख्यात माओवादी के खिलाफ
- लातेहार में 41 मामले
- लोहरदगा में 87 मामले
- गुमला में 27 मामले
👉 कुल 155 मामले दर्ज हैं।
हथियारों की बरामदगी
गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं:
- 01 स्वचालित हथियार AK-56
- AK-56 के 02 मैगजीन
- 90 जिंदा कारतूस
- 01 काले रंग का पाउच
पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अन्य आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और आगे भी छापेमारी जारी है।
अभियान में शामिल अधिकारी
- संदीप कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार
- रितेश कुमार राव, थाना प्रभारी, बेतर ओपी
- शशि कुमार, थाना प्रभारी, बारेसांड़
- अजीत कुमार, पु.अनि., चंदवा थाना
- SAT एवं CRPF/कोबरा के जवान