रिपोर्टर: पाकुड़ संवाददाता
पाकुड़: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रविवार को तोड़ाई स्थित निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है, इसलिए इसका निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय के भीतर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कार्यालय निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।