Views: 12
0 0
नुराई गांव में मारपीट से युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

नुराई गांव में मारपीट से युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

बरहरवा संवाददाता।राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत नुराई गांव में बीते बुधवार को 35 वर्षीय ढाप सोरेन की मारपीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में मृतक के भतीजा प्रेम सोरेन के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाना में तीन लोगों के खिलाफ…

नुराई गांव में मारपीट से युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
Read Time:1 Minute, 55 Second

नुराई गांव में मारपीट से युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

बरहरवा संवाददाता।
राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत नुराई गांव में बीते बुधवार को 35 वर्षीय ढाप सोरेन की मारपीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

इस संबंध में मृतक के भतीजा प्रेम सोरेन के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाना में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को ढाप सोरेन के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में थाना कांड संख्या 239/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 127(2), 115(2), 117(2), 103(1), 329(3) एवं 3(5) के तहत नुराई निवासी मानवेल हेम्ब्रोम, पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी सिमोन मुर्मू तथा नुराई निवासी सबिता हेम्ब्रोम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports