Views: 4
0 0
पलामू जिले के सभी प्रखंडों में शुरू हुआ जन समाधान दिवस,चैनपुर से उपायुक्त ने किया शुभारंभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू जिले के सभी प्रखंडों में शुरू हुआ जन समाधान दिवस,चैनपुर से उपायुक्त ने किया शुभारंभ

पलामू:- पलामू जिले में आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब प्रत्येक शनिवार को सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में जन समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चैनपुर प्रखंड कार्यालय में जन समाधान दिवस का…

पलामू जिले के सभी प्रखंडों में शुरू हुआ जन समाधान दिवस,चैनपुर से उपायुक्त ने किया शुभारंभ
Read Time:2 Minute, 40 Second
पलामू जिले के सभी प्रखंडों में शुरू हुआ जन समाधान दिवस,चैनपुर से उपायुक्त ने किया शुभारंभ

पलामू:- पलामू जिले में आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब प्रत्येक शनिवार को सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में जन समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चैनपुर प्रखंड कार्यालय में जन समाधान दिवस का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सबसे अधिक शिकायतें भूमि संबंधी मामलों से जुड़ी प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि प्रत्येक बुधवार को समाहरणालय में जन समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। कई लोगों को 50 से 90 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है। आमजनों को इस असुविधा से राहत देने तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों एवं अंचलों में जन समाधान दिवस की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित जन समाधान दिवस के उपरांत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रत्येक गुरुवार को प्राप्त आवेदनों एवं उन पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे, ताकि शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

जन समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports