गोमिया के श्री संकटमोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ी आस्था
गोमिया, 4 जुलाई 2026। गोमिया प्रखण्ड के बहुचर्चित श्री संकटमोचन मंदिर, साड़म में शनिवार की सुबह एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में मिट्टी लगी हुई एक नया घंटा प्राप्त हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था की लहर दौड़ गई।
सोमवार को हुई थी घंटे की चोरी
बताया जाता है कि बीते सोमवार की सुबह मंदिर से घंटा चोरी हो गया था। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष था और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। घंटा चोरी की खबर से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई थीं।
शनिवार सुबह मिला नया घंटा
शनिवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो परिसर में एक नया घंटा रखा हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि घंटा मिट्टी से सना हुआ था और किसी को नहीं पता कि यह घंटा कौन और कहां से लाया।
स्थानीय बुजुर्गों और पुजारी का कहना है कि यह श्री हनुमान मंदिर वर्षों से मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला मंदिर रहा है। लोगों की आस्था इस मंदिर से गहराई से जुड़ी हुई है। उनका मानना है कि भगवान ने आज यह चमत्कार कर लोगों की आस्था को और मजबूत किया है।
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
हालांकि लोगों में खुशी के साथ यह मांग भी उठी है कि भले ही भगवान ने घंटे का प्रबंध कर दिया है, लेकिन प्रशासन पुराने घंटे की खोजबीन जारी रखे। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
मंदिर में नए घंटे मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और हनुमान जी का जयकारा लगाया।