Views: 2
0 0
पलामू:उपायुक्त ने JSLPS द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू:उपायुक्त ने JSLPS द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, वित्तीय समावेशन, कृषि एवं पशुपालन आधारित आजीविका, गैर-कृषि उद्यम, सामाजिक समावेशन तथा बीमा एवं…

पलामू:उपायुक्त ने JSLPS द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की
Read Time:3 Minute, 10 Second
पलामू:उपायुक्त ने JSLPS द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, वित्तीय समावेशन, कृषि एवं पशुपालन आधारित आजीविका, गैर-कृषि उद्यम, सामाजिक समावेशन तथा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं महिलाओं के जुड़ाव के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय वृद्धि के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आजीविका आधारित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी पात्र स्वयं सहायता समूहों का बैंक लिंकेज सुनिश्चित करने तथा मुद्रा ऋण, बीमा योजनाओं एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं से अधिकाधिक लाभुकों को जोड़ने का निर्देश दिया।

उन्होंने बीमा दावों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की बात कही।बैठक में कृषि, पशुपालन, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), एकीकृत कृषि क्लस्टर, महिला उद्यमिता, स्वरोजगार तथा सामाजिक समावेशन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।

उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा लाभुकों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि JSLPS की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं साप्ताहिक समीक्षा के माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जेएसएलपीएस के विभिन्न बीपीएम उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports