Views: 23
0 0
एसपी नाथु सिंह मीणा का तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

एसपी नाथु सिंह मीणा का तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

तेनुघाट/गोमिया: बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने मंगलवार 17 जून 2026 को तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठकर लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों का…

एसपी नाथु सिंह मीणा का तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Read Time:2 Minute, 30 Second

तेनुघाट/गोमिया: बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने मंगलवार 17 जून 2026 को तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी नाथु सिंह मीणा का तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठकर लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर कांडों का शीघ्र निष्पादन करने पर विशेष जोर दिया। CCTNS प्रणाली में कांडों, चार्जशीट और अन्य अभिलेखों का समयबद्ध व शत-प्रतिशत अद्यतन करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना क्षेत्र में नियमित व प्रभावी पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने थाना के मालखाना, हाजत, अभिलेख कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कमियों को दूर कर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील, मर्यादित और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने को प्रेरित किया। साथ ही बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी नाथु सिंह मीणा का तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक गोमिया जीतेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक जरीडीह शैलेन्द्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो व गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन: गोमिया थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा, साथ में एसडीपीओ बेरमो।

Loading

एसपी नाथु सिंह मीणा का तेनुघाट ओपी और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed