तेनुघाट।जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन केवल वही छात्र-छात्राएं कर सकते हैं जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं या 10वीं में अध्ययनरत हों। साथ ही, अभ्यर्थी का अध्ययन CBSE या किसी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड से होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)। कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय के लिए चयन 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा, जिसमें न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य हैं।
प्रवेश फॉर्म विद्यालय के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
रिक्त सीटों एवं विभिन्न संकाय से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय में उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले आवेदन जमा कर अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।