भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Views: 39
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

लातेहार: महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय के चंदनडीह स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने की।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पांडे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। उनका बलिदान हमें अपने अधिकारों, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

अमित पांडे ने कहा कि आज के दिन हम सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आजसू पार्टी हमेशा भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा उनके अमर बलिदान को नमन करते हुए उनके संघर्षों को सदैव याद रखने की बात कही।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र दास, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार, युवा जिला प्रभारी मुकेश यादव, प्रखंड प्रभारी उज्ज्वल गुप्ता, प्रिंस कुमार ठाकुर, पंकज कुमार, संतोष भुइयां, अजीत कुमार, नागेंद्र सिंह, सुनील कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
100%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment