Views: 20
0 0
आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

पलामू:- पलामू जिले के नीलांबर-पिताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत शनिवार को कोटखास एवं कुराइन पतरा पंचायत सचिवालय में आयोजित आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान एवं डीपीओ यूआईडी उदय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र में…

आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
Read Time:1 Minute, 34 Second
आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

पलामू:- पलामू जिले के नीलांबर-पिताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत शनिवार को कोटखास एवं कुराइन पतरा पंचायत सचिवालय में आयोजित आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार शिविर का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान एवं डीपीओ यूआईडी उदय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटि सुधार कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को आमजनों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।पदाधिकारियों ने विशेष रूप से 05 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े बच्चों एवं अन्य लाभुकों के आधार अद्यतन एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार कार्य को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

साथ ही शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports