Views: 3
0 0
जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण,पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण,पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

पलामू:- पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्री बिरेन्द्र कुमार तिवारी, चियांकी के दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई की स्थिति, कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, राशन वितरण उपरांत लाभुकों को रसीद उपलब्ध कराने, योजनावार खाद्यान्न के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव…

जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण,पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश
Read Time:1 Minute, 51 Second
जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण,पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

पलामू:- पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्री बिरेन्द्र कुमार तिवारी, चियांकी के दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में साफ-सफाई की स्थिति, कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने, धोती-साड़ी-लुंगी वितरण, राशन वितरण उपरांत लाभुकों को रसीद उपलब्ध कराने, योजनावार खाद्यान्न के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गयी।

निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण के बाद प्रत्येक कार्डधारी को अनिवार्य रूप से रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त दुकान में लाभुकों की सूची, स्टॉक एवं वितरण संबंधी सूचनाओं का स्पष्ट प्रदर्शन करने तथा योजनावार खाद्यान्न का समुचित रख-रखाव बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गयी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor