Read Time:1 Minute, 24 Second
गुड्डी साव की रिपोर्ट से,
रांची।भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यालय आगमन के बाद उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों एवं विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह उपस्थित रहे।
वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई सांसदों और विधायकों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की गई।