Views: 26
0 0
जेएसएलपीएस द्वारा आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ,किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जेएसएलपीएस द्वारा आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ,किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार

पलामू:- पलामू समाहरणालय परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सादात अनवर द्वारा फीता काटकर किया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत जिले में आम्रपाली, तोतापरी एवं सुवर्णरेखा प्रजाति के आम का इस वर्ष अच्छा उत्पादन हुआ है, जिससे जिले के किसान काफी उत्साहित हैं।…

जेएसएलपीएस द्वारा आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ,किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार
Read Time:2 Minute, 44 Second
जेएसएलपीएस द्वारा आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ,किसानों एवं महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार

पलामू:- पलामू समाहरणालय परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सादात अनवर द्वारा फीता काटकर किया गया।

बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत जिले में आम्रपाली, तोतापरी एवं सुवर्णरेखा प्रजाति के आम का इस वर्ष अच्छा उत्पादन हुआ है, जिससे जिले के किसान काफी उत्साहित हैं। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य उपलब्ध कराने तथा स्थानीय लोगों तक प्राकृतिक रूप से पके एवं गुणवत्तापूर्ण आम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष पहली बार JSLPS के फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) द्वारा आम बिक्री केंद्र की शुरुआत की गई है।

मेदिनीनगर एवं लेस्लीगंज में आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां जिले के लोगों को बिना किसी केमिकल से पकाए गए ताजे एवं प्राकृतिक आम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में आम की खुदरा बिक्री 40 रुपये प्रति किलो तथा थोक बिक्री 30 रुपये प्रति किलो की दर से की जा रही है।यह पहल आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। साथ ही इससे जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

मेदिनीनगर महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा समाहरणालय परिसर तथा लेस्लीगंज फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में कैनोपी के माध्यम से आम की बिक्री की जा रही है।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, मनरेगा पीओ, जिला वित्त प्रबंधक, जिला आजीविका प्रबंधक, जिला प्रबंधक ईपी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed