Views: 35
1 0
मयुरकोला में तीन दिवसीय राधा-कृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ,थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मयुरकोला में तीन दिवसीय राधा-कृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ,थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कोटालपोखर संवाददाता:प्रखंड के मयुरकोला गांव स्थित काली मंदिर के समीप तीन दिवसीय राधा-कृष्ण लीला संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने फीता काटकर किया। पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार की मंडलियां देंगी प्रस्तुति, भक्ति माहौल में जुटे श्रद्धालु उद्घाटन के उपरांत मुखिया प्रतिनिधि मितन साहा ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र देकर…

मयुरकोला में तीन दिवसीय राधा-कृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ,थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Read Time:1 Minute, 42 Second
मयुरकोला में तीन दिवसीय राधा-कृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ,थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कोटालपोखर संवाददाता:
प्रखंड के मयुरकोला गांव स्थित काली मंदिर के समीप तीन दिवसीय राधा-कृष्ण लीला संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने फीता काटकर किया।

पश्चिम बंगाल, झारखंड व बिहार की मंडलियां देंगी प्रस्तुति, भक्ति माहौल में जुटे श्रद्धालु

उद्घाटन के उपरांत मुखिया प्रतिनिधि मितन साहा ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद विधिवत रूप से तीन दिवसीय राधा-कृष्ण हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत की गई।

इस संकीर्तन कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से आई विभिन्न हरिनाम संकीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जो लगातार तीन दिनों तक राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भव्य प्रस्तुतिकरण करेंगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मितिन साहा, गौर साहा, भुट्टा साह, मनमोहन रजक सहित मयुरकोला कीर्तन कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

मयुरकोला में तीन दिवसीय राधा-कृष्ण संकीर्तन का शुभारंभ,थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *