Views: 27
0 0
कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने जैसे ( *किसान पाठशाला* ),बीज वितरण, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा योजना…

कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक
Read Time:2 Minute, 23 Second
कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति को लेकर आयुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक

पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने जैसे ( *किसान पाठशाला* ),बीज वितरण, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्रीकरण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राष्ट्रीय बागवानी को जोर देते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, आम इत्यादि की खेती में बढ़ोतरी की जाए । किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी आधारित आधुनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को उन्नत तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौधे एवं आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जलवायु एवं भूमि की उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में ऑर्गेनिक फर्मिंग के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए।

साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र से अधिक लोगों को उत्तम ट्रेनिंग उपलब्ध कराने का आदेश दिया। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आयुक्त ने किसानों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराने एवं आधुनिक कृषि गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया। इस बैठक मे जिला उद्यान पदाधिकारी (पलामू, गढ़वा, लातेहार) एवं जिला कृषि पदाधिकारी (पलामू, गढ़वा, लातेहार) मौजूद थे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports