Views: 52
0 0
स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 24 मई को: आरसीएमयू कथारा में भव्य कार्यक्रम की तैयारी

कथारा: आरसीएमयू (RCMU) कथारा क्षेत्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय कार्यालय सह स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन विजय यादव ने किया। बैठक में मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की…

स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 24 मई को: आरसीएमयू कथारा में भव्य कार्यक्रम की तैयारी
Read Time:3 Minute, 2 Second
स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 24 मई को: आरसीएमयू कथारा में भव्य कार्यक्रम की तैयारी

कथारा: आरसीएमयू (RCMU) कथारा क्षेत्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्रीय कार्यालय सह स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन विजय यादव ने किया।

बैठक में मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 मई 2026 को स्मृति भवन परिसर में श्रद्धापूर्वक पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत स्व. राजेंद्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान श्रमिक हित में उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और योगदान को याद किया जाएगा।

स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 24 मई को: आरसीएमयू कथारा में भव्य कार्यक्रम की तैयारी

क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अपना पूरा जीवन मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना और श्रमिक एकता को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में यूनियन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें राजेश शर्मा, मो. जानी, इस्लाम अंसारी, मो. फारूक, मो. शकील, रमाकांत सिंह, सुनीता सिंह, शब्बीर अहमद अंसारी, कमलकांत सिंह, गणेश महतो, सुबीर रॉय, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुजीत कुमार मिश्रा, एन. के. त्रिपाठी, गोपाल राम, देवासीष आश, अमित कुमार, हरिहर नोनिया, श्याम सुंदर, रवि कुमार, पिंटू कुमार, कौशिक दत्ता, भीकम कुमार, महेंद्र चौहान, प्रमोद यादव, आर.के. सिंह, सुरेश ठाकुर, अर्जुन चौहान, जगदीश गोस्वामी, सोहनलाल, संजय कुमार दास, भरत प्रसाद मेहता सहित दर्जनों सदस्य शामिल थे।

Loading

स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि 24 मई को: आरसीएमयू कथारा में भव्य कार्यक्रम की तैयारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *