Views: 45
0 0
घाघरा में भाजपा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

घाघरा में भाजपा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

घाघरा (रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू)घाघरा प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घाघरा मंडल के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। धरना…

घाघरा में भाजपा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Read Time:2 Minute, 50 Second
घाघरा में भाजपा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

घाघरा (रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू)
घाघरा प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घाघरा मंडल के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य भिखारी भगत ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और आम जनता को सिर्फ ठगने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता त्रस्त है।

मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राज्य में अराजकता का माहौल है और लोग भय के साए में जी रहे हैं। महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सीमा देवी ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना पैसे के किसी भी विभाग में काम नहीं हो रहा है और भ्रष्टाचार खुलेआम बढ़ावा पा रहा है।

घाघरा में भाजपा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्व महामंत्री सुशीत गोस्वामी ने कहा कि प्रखंड से लेकर अंचल स्तर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जमीन से जुड़े मामलों और विकास योजनाओं में भी आम लोगों को परेशान किया जा रहा है और बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहा।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर भिखारी भगत, श्याम किशोर पाठक, प्रदीप प्रसाद, अरुंजय सिंह, मुन्ना साहू, आकाश कुमार, रूपेश सिंह, गोपाल गोप, सलावंती देवी, अलका देवी, सुदर्शन गोप, करीमन उरांव, रामस्वरूप सिंह, अमित ठाकुर, मंटू ठाकुर, सुनील साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

घाघरा में भाजपा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *