Views: 36
0 0
Gomiya News:एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Gomiya news:एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कार्यकर्ताओं को दी तकनीकी जानकारी गोमिया। आजसू पार्टी की ओर से तेनुघाट स्थित जल संसाधन विभाग अतिथि गृह में गोमिया विधानसभा स्तरीय एसआईआर एवं बीएलए-2 बूथ स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न…

Gomiya news:एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान
Read Time:4 Minute, 32 Second
Gomiya news:एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कार्यकर्ताओं को दी तकनीकी जानकारी

गोमिया। आजसू पार्टी की ओर से तेनुघाट स्थित जल संसाधन विभाग अतिथि गृह में गोमिया विधानसभा स्तरीय एसआईआर एवं बीएलए-2 बूथ स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बूथ स्तरीय पदाधिकारी और संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी करना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तकनीकी एवं संगठनात्मक रूप से तैयार करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया एवं बीएलए-2 की जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। यदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे तो किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटेगा नहीं और फर्जी नामों की पहचान भी समय रहते हो सकेगी।

Gomiya news:एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान

उन्होंने कहा कि बीएलए-2 को प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का सूक्ष्म अध्ययन करना चाहिए। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सुधारने की प्रक्रिया को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर मतदाताओं का सत्यापन करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्रों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

डॉ. महतो ने कहा कि बूथ किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत होता है। बूथ मजबूत रहेगा तो संगठन स्वतः मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

शिविर में बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार, मतदाता जागरूकता तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो सहित कसमार, पेटरवार एवं गोमिया प्रखंड अध्यक्षों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिविर के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पूरी निष्ठा से भाग लेने का संकल्प लिया गया।

अंत में पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, जिप सदस्य अरविंद करमाली, जिप सदस्या विमला देवी, मुखिया मिनी कुमारी, मुमताज अंसारी, कालेश्वर रविदास, बिपिन नायक, महेश महतो, उमेश महतो, अशोक यादव, धनुलाल महतो, सोनू मांझी, रामकिसुन महतो, विजय चौहान और संदीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Gomiya news:एसआईआर को लेकर आजसू का बड़ा अभियान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports