Views: 35
0 0
Gumla News:तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान, तीन घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Gumla news:तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान, तीन घायल

घाघरा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए, घरों के छप्पर उड़ गए तथा सड़कें बाधित हो गईं। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चपका ग्राम निवासी…

Gumla news:तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान, तीन घायल
Read Time:2 Minute, 6 Second
Gumla news:तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान, तीन घायल

घाघरा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए, घरों के छप्पर उड़ गए तथा सड़कें बाधित हो गईं। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार चपका ग्राम निवासी कृष्णा साहू अपने अर्धनिर्मित घर में निर्माण कार्य करा रहे थे। उस समय मिस्त्री, मजदूर और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई, जिससे पास का एक पेड़ टूटकर सीधे अर्धनिर्मित मकान पर गिर पड़ा। हादसे में कृष्णा साहू के पैर में गंभीर चोट लगी, जबकि मिस्त्री बंधन उरांव के पैर में भी चोट आई। वहीं सुमति देवी के माथे और शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं, जिससे वह काफी दर्द में हैं।

Gumla news:तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान, तीन घायल

घटना में अर्धनिर्मित मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कृष्णा साहू ने बताया कि इस हादसे में लगभग 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

इधर, चपका गांव निवासी विलास भगत के घर का छप्पर भी तेज आंधी में उड़कर गिर गया, जिससे उन्हें भी काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

वहीं कासपोरिया मोड़ के समीप सड़क पर पेड़ गिर जाने से लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर रास्ता चालू कराया गया।

Loading

Gumla news:तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान, तीन घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *