चंदवा (लातेहार) में युवा आजसू का पलामू प्रमंडल सम्मेलन संपन्न

चंदवा (लातेहार) में युवा आजसू का पलामू प्रमंडल सम्मेलन संपन्न
Views: 38
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second
चंदवा (लातेहार) में युवा आजसू का पलामू प्रमंडल सम्मेलन संपन्न

लातेहार जिले के चंदवा स्थित लादू बाबु बैंक्वेट हॉल में रविवार को युवा आजसू पार्टी द्वारा पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों से सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भागलिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पाण्डे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में Sudesh Kumar Mahto उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में Devsharan Bhagat शामिल हुए।

मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं के साथ नियोजन नीति के नाम पर छल किया गया है। उन्होंने कहा कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में पहला अधिकार झारखंड के मूलवासी एवं आदिवासी युवाओं का होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इन पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर है और राज्य की स्थिति कई बुनियादी सवालों के घेरे में है।

चंदवा (लातेहार) में युवा आजसू का पलामू प्रमंडल सम्मेलन संपन्न

विशिष्ट अतिथि देवशरण भगत ने कहा कि पलामू प्रमंडल खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद यहां के युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने डीएमएफटी फंड के समुचित उपयोग पर जोर देते हुए प्रत्येक जिले में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करने की आवश्यकता बताई। साथ ही निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देने की मांग की।

सम्मेलन के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा उन्मूलन तथा जल-जंगल-जमीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमंडल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त की गई। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि आगामी एक माह के भीतर पलामू प्रमंडल के प्रत्येक पंचायत में युवा आजसू की कमेटी गठित की जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिलाध्यक्ष अमित पाण्डे ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाते हुए सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष तेज किया जाएगा।

Loading

चंदवा (लातेहार) में युवा आजसू का पलामू प्रमंडल सम्मेलन संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment