Views: 93
0 0
हजारी बस्ती में पीसीसी पथ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास, 200 परिवारों को मिलेगा लाभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हजारी बस्ती में पीसीसी पथ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास, 200 परिवारों को मिलेगा लाभ

गोमिया(प्रतिनिधि) गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत स्थित हजारी बस्ती में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग शनिवार को पूरी हो गई। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नरेश नायक के घर से पंचायत भवन तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण…

हजारी बस्ती में पीसीसी पथ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास, 200 परिवारों को मिलेगा लाभ
Read Time:2 Minute, 49 Second
हजारी बस्ती में पीसीसी पथ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास, 200 परिवारों को मिलेगा लाभ

गोमिया(प्रतिनिधि)

गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत स्थित हजारी बस्ती में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग शनिवार को पूरी हो गई। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नरेश नायक के घर से पंचायत भवन तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

मंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ माला पहनाकर एवं बुके देकर अभिनंदन किया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि “हेमंत सरकार का लक्ष्य गांव-गांव, टोला-टोला तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। हजारी बस्ती में बरसात के दिनों में कीचड़ व जल-जमाव की समस्या रहती थी। पीसीसी पथ बनने से स्कूली बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को आवागमन में सहूलियत होगी। जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी भरोसे के बल पर क्षेत्र के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।” उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

हजारी बस्ती में पीसीसी पथ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास, 200 परिवारों को मिलेगा लाभ

मुखिया बंटी उरांव ने आभार जताते हुए कहा कि इस सड़क से 200 से अधिक परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने व बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी। अब बारहमासी सड़क से राहत मिलेगी।

मौके पर शांति देवी, तारामणि देवी, अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, दुर्गा प्रसाद, नरेंद्र निषाद, ललन केवट, मो असलम, चंद्रदीप पासवान, दिलीप साव, देवरंजन प्रसाद, गौतम प्रसाद, बिट्टू प्रसाद, किशोर साव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। अंत में मंत्री ने ग्रामीणों की अन्य समस्याएं सुनकर समाधान का निर्देश दिया।

Loading

हजारी बस्ती में पीसीसी पथ का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शिलान्यास, 200 परिवारों को मिलेगा लाभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports