AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा सजाया गया साईं दरबार
जमशेदपुर:आज AISMJWA और साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में सरायकेला खरसावां एसपी श्रीमती निधी द्विवेदी का बतौर सम्मानित अतिथि आगमन हुआ.जहां उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में कर्मठता हेतु AISMJWA के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी,साईं मानव सेवा ट्रस्ट की संरक्षक कमल राव,मीना प्रसाद,पत्रकार चरणजीत सिंह,भजन कलाकार शंकुतला देवी,साईं एकता परिवार के अध्यक्ष बापूजी राव,योग प्रशिक्षक रमेंद्र नाथ कोले,समाजसेवी चंचल भाटिया और सिमरन भाटिया को सम्मानित किया गया.मौके पर सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा भी उपस्थित हुए एंव भोग प्रसाद व भजन कीर्तन का आनंद लिया.
ट्रस्ट द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को बाबा की धूनी,प्रतीक चिन्ह और सच्चरित्र देकर सम्मानित किया गया.अतिथियों ने साईं महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि सबका मालिक एक बताने वाले संत हैं साईं बाबा जिनके दरबार में अमीर,गरीब,जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है.पूरे विश्व से भक्त शिरडी आते हैं.
कार्यक्रम में भजन कीर्तन व आरती सुनील बहादुर,शकुंतला देवी,बापूजी राव व अन्य कलाकारों ने प्रस्तुत किए.साई एकता परिवार के भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को झूमाया.कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी प्रभाकर सिंह, देवेंद्र सिंह,अरूणा भाटिया,चंचल भाटिया,कमल राव,सतीश प्रसाद,नीलम उपाध्याय,चरणजीत सिंह सहित अन्य कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.