Views: 94
0 0
Latehar News:48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन:दीपक राज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन:दीपक राज

व्यवसायिक संघ ने अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप बरवाडीह । बरवाडीह क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सोमवार को व्यावसायिक संघ ने जोरदार मोर्चा खोल दिया। व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते हुए 48…

Latehar News:48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन:दीपक राज
Read Time:2 Minute, 37 Second
Latehar News:48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन:दीपक राज

व्यवसायिक संघ ने अधिकारियों को सौंपा मांगपत्र, प्रशासन में हड़कंप

बरवाडीह । बरवाडीह क्षेत्र की चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर सोमवार को व्यावसायिक संघ ने जोरदार मोर्चा खोल दिया। व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत कार्यालय का घेराव कर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। मांगपत्र में कहा गया है कि बरवाडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, लोड शेडिंग और अनियमित आपूर्ति से आम जनता त्रस्त है।

भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। रात के समय अंधेरे और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दीपक राज ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं से समय पर बिल वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।

Latehar News:48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन:दीपक राज
मांगपत्र सौंपते व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज

इससे लोगों में भारी आक्रोश है। दीपक राज ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बरवाडीह की जनता की है। यदि 48 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो दुकानदार, ग्रामीण, छात्र और आम उपभोक्ता सड़क पर उतरेंगे। प्रशासन को जनता की परेशानी समझनी होगी, अन्यथा व्यापक आंदोलन तय है।

Loading

Latehar News:48 घंटे में सुधरे बिजली व्यवस्था, नहीं तो होगा व्यापक जन आंदोलन:दीपक राज

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports