Views: 38
0 0
तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी हुआ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी हुआ

रिपोर्ट:तेनुघाट। तेनुघाट स्थित उपकारा (जेल) में रविवार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया।…

तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी हुआ
Read Time:3 Minute, 18 Second
तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी हुआ

रिपोर्ट:
तेनुघाट। तेनुघाट स्थित उपकारा (जेल) में रविवार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर बंदियों के लिए विशेष मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंख एवं दांत की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर को संबोधित करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने कहा कि जेल अदालत और मेडिकल कैंप के संयुक्त आयोजन से बंदियों को दोहरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि नियमित कानूनी जागरूकता के कारण बंदियों में सुधार हो रहा है और जेल में बंदियों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।

तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी हुआ

उन्होंने जानकारी दी कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत पारा लीगल वॉलिंटियर्स की नियुक्ति की गई है, जो बंदियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाते हैं। साथ ही, जो बंदी निजी वकील रखने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल के तहत अधिवक्ताओं की व्यवस्था की गई है, जो उनके मामलों में निरंतर पैरवी करते हैं।

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शंभू कुमार ने कहा कि सभी को स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार है, लेकिन कानून का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। पैनल अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी और दहेज अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि दहेज लेना और देना दोनों अपराध है।

कार्यक्रम में जेलर नीरज कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए बंदियों को आत्मसुधार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सुभाष कटरियार ने किया।

इस अवसर पर सूरज मोदी, विजय ठाकुर, मदन प्रजापति, संजय मंडल, इस्तियाक अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

तेनुघाट उपकारा में जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी हुआ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports