Views: 82
0 0
डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में आंबेडकर जयंती मनाई गयी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में आंबेडकर जयंती मनाई गयी

डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग, में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वही कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया।प्राचार्या ने उपस्थित बच्चों को…

डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में आंबेडकर जयंती मनाई गयी
Read Time:1 Minute, 47 Second
डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में आंबेडकर जयंती मनाई गयी

डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग, में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डी बनर्जी ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वही कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया।
प्राचार्या ने उपस्थित बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अभूतपूर्व है। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष की हैसियत से गरीबों, पिछड़ों एवं दलितों के उत्थान एवं सामाजिक न्याय के लिए उनके प्रयास जगजाहिर हैं। बाबा साहब अंग्रेजी शासन के दौरान भी सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उनकी विद्वता, देश के प्रति निष्ठा एवं देशभक्ति को हमेशा याद किया जाएगा।

शिक्षक किशोर यादव ने प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में बाबा साहब के योगदान की चर्चा की। उन्होंने उनको महान कानून विद् बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शत-शत नमन किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports