Views: 62
0 0
मनिका में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

रिपोर्ट: संतोष प्रसाद | मनिका मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय एवं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की…

मनिका में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Read Time:3 Minute, 29 Second

रिपोर्ट: संतोष प्रसाद | मनिका

मनिका में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय एवं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अंबेडकर चेतना मंच, मनिका के तत्वावधान में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं केक काटकर जयंती समारोह का शुभारंभ किया।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव, प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, जिला महासचिव सुरेंद्र भारती, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, संभावित जिला परिषद प्रत्याशी उषा देवी, सबिता दास, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, युवा मोर्चा जिला महासचिव मिथिलेश पासवान, माले नेता धनेश्वर सिंह, मुनेश्वर सिंह समेत अंबेडकर चेतना मंच के संदीप पासवान, जगजीवन राम, रंजीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी ने बारी-बारी से बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश पासवान ने किया, जबकि मंच की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत ‘जय भीम’ पट्टा एवं नीला अंगवस्त्र देकर किया गया।

अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समाज को समानता, अधिकार और न्याय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की और समाज में फैली कुरीतियों जैसे छुआछूत एवं अंधविश्वास को समाप्त करने की। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर उन्हें हासिल कर सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports