Views: 53
0 0
जब सरकार न पहुंची,तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान: चंदा जुटाकर बना डाली 3 किमी सड़क

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जब सरकार न पहुंची,तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान: चंदा जुटाकर बना डाली 3 किमी सड़क

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू | घाघरा (गुमला) घाघरा प्रखंड के खंभिया गांव में विकास के दावों की हकीकत तब सामने आई, जब ग्रामीणों ने सरकारी उदासीनता से परेशान होकर खुद ही सड़क निर्माण का जिम्मा उठा लिया। खंभिया बाजारटांड़ से अटरिया गांव तक करीब 3 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और…

जब सरकार न पहुंची,तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान: चंदा जुटाकर बना डाली 3 किमी सड़क
Read Time:2 Minute, 4 Second
जब सरकार न पहुंची,तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान: चंदा जुटाकर बना डाली 3 किमी सड़क

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू | घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड के खंभिया गांव में विकास के दावों की हकीकत तब सामने आई, जब ग्रामीणों ने सरकारी उदासीनता से परेशान होकर खुद ही सड़क निर्माण का जिम्मा उठा लिया। खंभिया बाजारटांड़ से अटरिया गांव तक करीब 3 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर दुरुस्त कर दिया।

यह सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। विशेषकर बरसात के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता था, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल ही नहीं, बल्कि कई बार पूरी तरह बाधित हो जाता था। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।

जब सरकार न पहुंची,तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान: चंदा जुटाकर बना डाली 3 किमी सड़क

आखिरकार गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पहल की। सभी ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया। दिन-रात की मेहनत के बाद ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के सड़क को चलने लायक बना दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया होता, तो उन्हें खुद यह जिम्मेदारी उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल, गांव के लोग अपनी इस सामूहिक पहल से संतुष्ट हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्हें खुद आगे न आना पड़े।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports