Views: 341
0 0
बीजेपी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित गुमला एवं लोहरदगा जिला पंचायत स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बीजेपी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित गुमला एवं लोहरदगा जिला पंचायत स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न,

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुखझारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा लोहरदगा- गुमला जिला का संयुक्त रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग एकदिवसीय कार्यशाला दिनांक 29- 11- 30 को लोहरदगा रोड स्थित साहु कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण करते हुए वंदे मातरम गान के साथ कार्यशाला का…

बीजेपी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित गुमला एवं लोहरदगा जिला पंचायत स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न,
Read Time:5 Minute, 32 Second

बीजेपी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित गुमला एवं लोहरदगा जिला पंचायत स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न,

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा लोहरदगा- गुमला जिला का संयुक्त रूप से पंचायत समिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग एकदिवसीय कार्यशाला दिनांक 29- 11- 30 को लोहरदगा रोड स्थित साहु कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ।

पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण करते हुए वंदे मातरम गान के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव, डॉ अरुण उरांव, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, जिला संगठन प्रभारी बबन गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,सह कार्यक्रम प्रशिक्षक सुनीता सिंह, सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद प्रो.आदित्य साहु उपस्थित थे।
जिसमें लोहरदगा जिला से 24 गुमला जिला से 71 पंचायतों के सदस्य उपस्थित थे।

जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम के उद्देश्य से कार्यशाला में आए जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। शपथ दिलाई गई जो जनप्रतिनिधि हैं, जनता के प्रति हमारा दायित्व-कर्तव्य उसजो इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए सरकार की योजनाओं को धरातल पर चरितार्थ करने में अपनी सहभागिता निभाएं।
जल, जंगल, जमीन संरक्षण,राष्ट्र निर्माण, सेवा-सुशासन, स्वच्छ भारत महिला सशक्तिकरण कर जनसेवाएं सबके द्वारा पहुंचे,अंतिम व्यक्ति के विकास का सपना साकार करें।

मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा पंचायत के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है, सबका साथ; सबका विकास के राह पर जनता के साथ-साथ चलें!
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ईमानदारी पूर्वक देश हित के लिए काम कर रही है, हम जो कहते हैं वह कहते हैं!
जैसे में अयोध्या का राम मंदिर,धारा 370,महिलाओं के सशक्तिकरण में किया गया कार्य मोदी राज्य में इतिहास के रूप में दर्ज हो गया है!

सांसद सुदर्शन भगत ने पंचायत समिति सदस्यों को मिल जुलकर पंचायत स्तर पर भाजपा प्रतिनिधि को केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक विकास की डोर की कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया

डॉ.अरूण उरांव ने प्रशिक्षण में आए जनप्रतिनिधियों को आदर्श जनप्रतिनिधि बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की जिला प्रशिक्षक चतरा से आई जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी ने कहा ईमानदारी से काम करने का नतीजा है कि मैं आज जिला परिषद की सदस्य हूं
मोदी जी ने ग्रामीण महिलाओं को शौचालय देकर लोकसभा व राज्यसभा में 30% आरक्षण देकर महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा की है।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अनुपचन्द्र अधिकारी धन्यवाद ज्ञापन लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश उरांव, सुजीत नंदा,संजय वर्मा लालमोहन साहू, जगनारायण सिंह दुर्गा राम, बाल्केश्वर सिंह, फुलझड़ी देवी, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, रामावतार भगत, मीना कुमारी,विवेक सोनी योगेंद्र सिंह, कृष्णा उरांव, बबीता तिर्की, बिरसा उरांव, गीता देवी,मुन्नी देवी,बाबूलाल उरांव, जगमनी उरांव,वीणा देवी, राजमणि कुमारी, मालती कश्यप, सुप्रिया कुजूर,सीमा देवी, शिवा देवी,विपता उरांव,गँदूर लोहार, प्रेम कुमार सिंह ,सरोज कुमार, देव कुमार सिंह, गीता देवी, प्रेमावती देवी, कल्याणी कुमारी,विनोद कुमार, सुषमा कुमारी, करमचंद उरांव, सुशीला देवी, सुनीला नायक, बुद्धू उरांव,रेखा देवी, सुनीता देवी, घनश्याम नारायण सिंह,विमल बाखला, विकास मोची,सरिता देवी यशोदा उरांव ,हीरामुनि कुमारी, आशा देवी,सोनिया देवी,बलदेव उरांव, रमेश कुमार सिंह, रितेश खेरवार, श्रवण कुमार,नेसार खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Loading

बीजेपी झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित गुमला एवं लोहरदगा जिला पंचायत स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports