Views: 13
0 0
सेमरा जंगल हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सेमरा जंगल हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

पलामू:- पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित वन पहाड़ी जंगल में मिले युवक के शव मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर एवं एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

सेमरा जंगल हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद
Read Time:1 Minute, 54 Second
सेमरा जंगल हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद

पलामू:- पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित वन पहाड़ी जंगल में मिले युवक के शव मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर एवं एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि 30 मई 2026 को सेमरा स्थित वन पहाड़ी जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान मुजाहिद अंसारी के रूप में की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया और तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार (23 वर्ष) एवं तसलीम अंसारी (23 वर्ष), दोनों ग्राम सेमरा, थाना चैनपुर, जिला पलामू के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक एफजेड मोटरसाइकिल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, खून लगा कपड़ा, घटना में प्रयुक्त पत्थर तथा एक कलाई घड़ी बरामद की है।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। इस कार्रवाई को पलामू पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *