Views: 179
0 0
गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, बैंकों को योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, बैंकों को योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की चतुर्थ त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय गढ़वा के सभागार में 28 मई को हुई। इसमें उपायुक्त ने पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों के सीडी रेशियो, वार्षिक साख…

गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, बैंकों को योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश
Read Time:4 Minute, 49 Second
गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक, बैंकों को योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देश

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की चतुर्थ त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय गढ़वा के सभागार में 28 मई को हुई।

इसमें उपायुक्त ने पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों के सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना (एसीपी) 2024-25, केसीसी, पीएमईजीपी, एमएसएमई, पीएमएफएमई, महिला लखपति किसान योजना (दीदी लखपति योजना), आरसेटी, फाइनेंशियल इंक्लूजन समेत अन्य योजनाओं एवं विषयों पर समीक्षा की।

बैठक में बैंकों को अच्छे प्रदर्शन करने को कहा। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देश दिए।उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं यथा- पीएमईजीपी, केसीसी, मुद्रा ऋण समेत अन्य का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुँचाने हेतु सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आठ लोगों को दिए गए चेक

श्री यादव ने केसीसी एवं पीएम किसान को लेकर प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न बैंकों एवं शाखाओं को पीएम किसान के लंबित आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करते हुए इसका पूर्णत: लाभ लाभुकों को दिलाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि केसीसी की प्रक्रिया में किसानों के लिए पैन कार्ड की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। किसानों के लिए केसीसी की प्रक्रिया सरल बनाने के लिए संबंधित बैंक के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया।बैठक के दौरान पुअर परफॉर्मेंस करने वाले बैंकों को कार्य प्रणाली में सुधार करते हुए दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आगे से सिर्फ इस बात की समीक्षा करेगी कि कितने केसीसी आवेदनों के विरुद्ध कितने के ऋण स्वीकृत किए गए।

बैंक अपने स्तर से पूर्ण करते हुए किसानों के लिए केसीसी लोन स्वीकृत करेंगे। केसीसी स्वीकृत की प्रक्रिया में कमी होने पर संबंधित बैंक जिम्मेदार होंगे।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की भी समीक्षा की गई एवं योजना से लाभुकों को आच्छादित करने में तेजी लाने का आदेश दिया।

बैठक के दौरान मौके पर ही उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आठ लोगों के बीच दो-दो लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने वालों में सुनील खलखो, राम लखन साव, मुन्नी देवी, रामेश्वर राम, ललिता देवी, पिंटू पासवान, अरविंद पासवान एवं चंद्रमा राम आदि के नाम शामिल है।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, माननीय सांसद के प्रतिनिधिसमेत डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक, आरसेटी प्रभारी, जिला उद्योग केंद्र पलामू सह गढ़वा के पदाधिकारी, सभी बैंकों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports