Views: 26
0 0
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

गुड्डी साव, की रिपोर्ट, Ranchi:-बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला निर्वाचन ने जिले में चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी ईआरओ…

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
Read Time:4 Minute, 18 Second
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

गुड्डी साव, की रिपोर्ट,

Ranchi:-बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला निर्वाचन ने जिले में चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान एवं मैपिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं समावेशिता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।
जिला निर्वाचन बूथ लेवल एजेंट-2, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों की बैठकें शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बीएलए-२ एवं बीएलओ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग की प्रक्रिया अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

बीएलए-२ एवं बीएलओ मतदाताओं को घोषणा-पत्र एवं गणना-पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले 11 प्रकार के स्वीकृत दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दें, जिससे मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त बीएलओ संबंधी शिकायतों पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
साथ ही उन्होनें अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने, क्षेत्रीय भ्रमण बढ़ाने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।
बैठक में जिले में चल रहे जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए प्रत्येक परिवार एवं भवन का सही एवं अद्यतन विवरण दर्ज किया जाना आवश्यक है।
साथ ही उन्होंने जनगणना कार्य के दौरान भवनों पर लगाए जा रहे स्टिकरों को निर्धारित मानक के अनुसार सही स्थान पर सही तरीके से चिपकाने का निर्देश दिया, ताकि उनकी स्पष्ट पहचान बनी रहे और भविष्य में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

Loading

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनगणना कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *