झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

बद्री पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

बद्री पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा:- प्रखंड के बदरी पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने सहित अन्य ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाने की बात कही। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में तीन महिला मंडलों को बैंक क्रेडिट लिंकेज की राशि 6 लाख का चेक, 25 ग्रामीणों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण, पांच छात्राओं के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना स्वीकृति पत्र का वितरण, पांच छात्रों को साइकिल की राशि का वितरण ,

बद्री पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

मातृ वंदना के साथ लाभुको के बीच राशि का वितरण, आठ वृद्धा विधवा के बीच पेंशन स्वीकृति का वितरण, 25 मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का वितरण ,सहित असहाय गरीबों के बीच 110 कंबल का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अबूवा आवास के लिए 374 आवेदन, छात्र गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए 7, जॉब कार्ड के लिए 50, राशन कार्ड के लिए 10, केसीसी के लिए 12 ,पंप सेट के लिए 13, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 21 ,पशुपालन के लिए 30, वृद्धा विधवा पेंशन के लिए 36 एवं कौशल विकास में 46 आवेदन ग्रामीणों ने जमा किए।

बद्री पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 32 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया ।इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार, प्रखंड प्रमुख सविता देवी पादरी पंचायत मुखिया फिरंगी उराव,आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार ,आलोक कुमार, पशुपालन पदाधिकारी सीमा एक्का, सुपरवाइजर राजलक्ष्मी लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित हैं

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button