Views: 41
0 0
घाघरा थाना गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान,बिना हेलमेट वालों पर सख्ती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घाघरा थाना गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान,बिना हेलमेट वालों पर सख्ती

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, गुमला:-पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर घाघरा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को घाघरा थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोका गया और उन्हें कड़ी…

घाघरा थाना गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान,बिना हेलमेट वालों पर सख्ती
Read Time:1 Minute, 38 Second
घाघरा थाना गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान,बिना हेलमेट वालों पर सख्ती

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला:-पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर घाघरा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को घाघरा थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोका गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।


अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (RC), बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) की जांच की। जिन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, उनसे जुर्माना वसूला गया और आगे से नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और सभी आवश्यक कागजात साथ रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।


स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

Loading

घाघरा थाना गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान,बिना हेलमेट वालों पर सख्ती

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports