Views: 43
0 0
Pakur News:सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Pakur News:सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। बरहरवा संवाददाता।उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित…

Read Time:3 Minute, 42 Second

बैठक में उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

बरहरवा संवाददाता।
उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सहकारिता विभाग, आपूर्ति विभाग एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने राशन कार्ड निष्पादन एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु जन वितरण प्रणाली के डीलरों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। राशन कार्ड निष्पादन में प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बोरियो, उधवा एवं मंडरो प्रखंडो के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया तथा संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने नए राशन कार्ड निर्गमन एवं डीलर परिवर्तन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन गोदामों की नियमित निगरानी करने एवं कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट अविलंब वरीय पदाधिकारियों को समर्पित करने को कहा।

गैस वितरण व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने गैस डीलरों को उपभोक्ताओं के आवास तक गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस वितरण के लिए अनधिकृत या अस्थायी स्थानों का उपयोग नहीं किया जाए। साथ ही गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से किसी स्थान पर एकत्रित होकर लाईन न लगाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 9006963963, 9631155933, 9065370630 तथा 06436-356485, 06436-222101, 06436-222202 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 7991177546 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नु कुमार मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष सहित संबंधित एजीएम एवं बीएसओ उपस्थित थे।

Loading

Pakur News:सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports