Views: 35
0 0
कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा, केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा, केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा

पाकुड़ संवाददाता।कालाजार (विसरल लीशमैनियासिस) की वर्तमान स्थिति, इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता के आकलन और अन्य वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम ने जिले का विस्तृत फील्ड दौरा किया।दौरे का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने किया। उनके साथ डॉ रजत रंजन, संबंधित प्रखंडों के चिकित्सा…

कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा, केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा
Read Time:2 Minute, 50 Second
कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा, केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा

पाकुड़ संवाददाता।कालाजार (विसरल लीशमैनियासिस) की वर्तमान स्थिति, इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता के आकलन और अन्य वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम ने जिले का विस्तृत फील्ड दौरा किया।
दौरे का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने किया। उनके साथ डॉ रजत रंजन, संबंधित प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ हसीब (विश्व स्वास्थ्य संगठन जोनल समन्वयक), राज कुमार, सौमाश, राज कुमार (मलेरिया निरीक्षक), अंकित कुमार (डीवीबीडी सलाहकार) और राजू अग्रवाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
केंद्रीय टीम ने पाकुड़ सदर, हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों के महादेवपुर, घाघरजनी और फूलपहाड़ी गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कालाजार के मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई और फील्ड स्तर पर रोगी खोज एवं निगरानी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में इंडोर रेसिडुअल स्प्रे की गुणवत्ता का विशेष आकलन किया गया, जिसमें जिले का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। सभी निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है। साथ ही मरीजों के फॉलो-अप की प्रक्रिया भी बेहतर पाई गई, जिससे नियमित निगरानी और समुचित देखभाल सुनिश्चित हो रही है।
इसके अतिरिक्त, वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों की भी सराहना की गई। टीम ने पाया कि लोगों में जागरूकता का स्तर बेहतर है और समुदाय सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
समीक्षा के दौरान अन्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों को फील्ड स्तर पर कार्यों में और सुधार, बेहतर समन्वय और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Loading

कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की समीक्षा, केंद्रीय टीम का पाकुड़ दौरा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports