Views: 51
0 0
Pakur News:जनता दरबार में जिलेवासियों की सुनी गई समस्याएँ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Pakur News:जनता दरबार में जिलेवासियों की सुनी गई समस्याएँ

बरहरवा संवाददाता। उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ मे अपर समाहर्ता गौतम भगत की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं। अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया…

Pakur News:जनता दरबार में जिलेवासियों की सुनी गई समस्याएँ
Read Time:1 Minute, 37 Second
Pakur News:जनता दरबार में जिलेवासियों की सुनी गई समस्याएँ

बरहरवा संवाददाता।

उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ मे अपर समाहर्ता गौतम भगत की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएँ रखीं।

अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों की शीघ्र जांच कराई जाएगी तथा संबद्ध विभागों के माध्यम से समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन एवं शिकायतें दर्ज हुईं। सभी शिकायतों को सुनने के बाद अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर शीघ्र कार्रवाई करें।

अपर समाहर्ता ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर से त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports