Views: 78
0 0
पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में SIS द्वारा रोजगार हेतु विशेष भर्ती शिविर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में SIS द्वारा रोजगार हेतु विशेष भर्ती शिविर

पलामू:- पलामू जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SIS (Security and Intelligence Services) Limited द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अप्रैल 2026 माह के दौरान अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित होंगे, जिसमें इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के…

पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में SIS द्वारा रोजगार हेतु विशेष भर्ती शिविर
Read Time:2 Minute, 28 Second
पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में SIS द्वारा रोजगार हेतु विशेष भर्ती शिविर

पलामू:- पलामू जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SIS (Security and Intelligence Services) Limited द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अप्रैल 2026 माह के दौरान अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित होंगे, जिसमें इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के पदों पर रोजगार का अवसर दिया जाएगा।

इस भर्ती शिविर में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, बीमा तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों की आयु लगभग 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शारीरिक मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो आदि लेकर शिविर स्थल पर निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।भर्ती शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।जिले के अलग-अलग प्रखंडों में यह शिविर 06 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

जिले के सभी इच्छुक युवाओं से अपील की गयी है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी प्रखंड में आयोजित शिविर में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें।भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.sisindia.com⁠ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports