गोमिया। गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित नेहरू स्मारक ऊंच विद्यालय में शनिवार को लैब सामग्री के उपयोगिता पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य रूप से बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहारा एवं गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो शामिल हुए और लैब सामग्री के उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि सरकार द्वारा स्कूलों में बच्चों को आए दिन नए नए चुनौतियों से सामना करने के लिए लैब का नए नए सामग्री उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इन सामग्रियों का सदुपयोग होना चाहिए।
कहा कि सभी शिक्षक इन सामग्रियों की संचालन की सही जानकारी हासिल कर स्कूलों में बच्चों को इसकी जानकारी दें। कहा कि शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन आगे चलकर काफी आसान होगा। वहीं इसके रखरखाव एवं संचालन की भी जानकारी बच्चों को दें। जिससे बच्चे इस डिजिटल युग में आने वाले चुनौतियों का सामना कर सके। कहा कि पहले अपने सीखना है और फिर दूसरों एवं बच्चों को सिखाना है।
कहा कि आज दुनिया नए टेक्नोलोजी के साथ आगे बढ़ रहा है और उसके साथ आपको भी चलना होगा। तभी आगे आप टिक पाएंगे। इस दौरान प्रशिक्षक के द्वारा कई लैब सामग्री के संचालन की जानकारी दी गई।
मौके पर बीपीओ इकबाल अतहर वारशी, प्रधानाध्यापिका तारामणि कच्छप, शिक्षक आशीष शर्मा, गौरीशंकर प्रजापति, बासुदेव प्रसाद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।