Views: 120
0 0
Latehar News:मनिका आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप, एक छात्र के होंठ पर लगे टांके — परिजनों में आक्रोश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

Latehar News:मनिका आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप, एक छात्र के होंठ पर लगे टांके — परिजनों में आक्रोश

लातेहार/मनिका।मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यासागर आवासीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रदुमन प्रसाद पर छात्रों को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में छात्र प्रेमचंद सिंह के होंठ पर गहरी चोट आई है, जिसके लिए टांके लगाने पड़े हैं। इससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को…

Latehar News:मनिका आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप, एक छात्र के होंठ पर लगे टांके — परिजनों में आक्रोश
Read Time:2 Minute, 7 Second
Latehar News:मनिका आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप, एक छात्र के होंठ पर लगे टांके — परिजनों में आक्रोश

लातेहार/मनिका।
मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यासागर आवासीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रदुमन प्रसाद पर छात्रों को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में छात्र प्रेमचंद सिंह के होंठ पर गहरी चोट आई है, जिसके लिए टांके लगाने पड़े हैं। इससे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को छात्र प्रेमचंद सिंह और अभय सिंह विद्यालय नहीं गए थे। अगले दिन जब वे स्कूल पहुंचे, तो प्रधानाध्यापक प्रदुमन प्रसाद ने अनुपस्थित रहने को लेकर दोनों छात्रों को पाइप, लात और जूते से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मारपीट इतनी ज्यादा थी कि दोनों छात्र डरकर अपनी जान बचाते हुए विद्यालय परिसर से बाहर भाग निकले।

Latehar News:मनिका आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप, एक छात्र के होंठ पर लगे टांके — परिजनों में आक्रोश

घायल छात्र जब रोते-बिलखते अपने घर पहुंचे और पूरी घटना बताई, तो परिजन आक्रोशित हो उठे। इसके बाद प्रेमचंद सिंह के पिता बंधन सिंह और अभय सिंह के पिता संतू सिंह मनिका थाना पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

इस मामले पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मिथिलेश पासवान ने भी कड़ी आपत्ति जताई है और ऐसे शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इधर, जब हमारे संवाददाता ने इस संबंध में प्रधानाध्यापक प्रदुमन प्रसाद से बात की, तो उन्होंने छात्रों की पिटाई के सभी आरोपों को गलत बताया और इसे उनके खिलाफ साजिश बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports