Views: 34
0 0
तेनुघाट:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तेनुघाट:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की बैठक संपन्न

Bokaro:- तेनुघाट में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, बोकारो जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संरक्षक नरेश प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान व कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन…

तेनुघाट:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की बैठक संपन्न
Read Time:2 Minute, 6 Second
तेनुघाट:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की बैठक संपन्न

Bokaro:- तेनुघाट में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, बोकारो जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला संरक्षक नरेश प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान व कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा

साथ ही आगामी 1 मई को जमशेदपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में जिले से प्रतिनिधियों के शामिल होने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा और महासचिव शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान से भी विस्तार से बातचीत की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की अगली बैठक 3 मार्च को आयोजित की जाएगी। महासचिव पप्पू चौहान ने बताया कि जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा सभी सदस्यों से वार्ता कर उन्हें बैठक में शामिल होने की जानकारी देंगे।

बैठक के दौरान पत्रकार नागेश्वर कुमार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, जिला कानूनी सलाहकार रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

तेनुघाट:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की बैठक संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “तेनुघाट:ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला की बैठक संपन्न”

  1. पत्रकार_मित्र Avatar

    यह बहुत अच्छा है कि पत्रकारों के लिए इस तरह की एसोसिएशन बन रही है, सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports