Views: 38
0 0
दंगा भड़काने के आरोप में आजसू नेता आलोक जय पॉल गिरफ्तार, भेजे गए जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दंगा भड़काने के आरोप में आजसू नेता आलोक जय पॉल गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़:- पाकुड़ जिले के शहर में दंगा भड़काने के आरोप में आजसू नेता आलोक जय पॉल उर्फ बाबू पॉल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बुधवार रात की गई, जबकि गुरुवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में…

दंगा भड़काने के आरोप में आजसू नेता आलोक जय पॉल गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Read Time:2 Minute, 38 Second
दंगा भड़काने के आरोप में आजसू नेता आलोक जय पॉल गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पाकुड़ संवाददाता

पाकुड़:- पाकुड़ जिले के शहर में दंगा भड़काने के आरोप में आजसू नेता आलोक जय पॉल उर्फ बाबू पॉल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी बुधवार रात की गई, जबकि गुरुवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में एसडीपीओ डीएन आजाद ने गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे नगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2026 को गांधी चौक के समीप दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर अवैध रूप से भीड़ जमा कर सड़क जाम कर दिया।एसडीपीओ के अनुसार, यह भीड़ सुनियोजित तरीके से इकट्ठा की गई थी, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे और हथियारों के साथ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा पत्थरबाजी और मारपीट भी की। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।उन्होंने आगे बताया कि पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई करना चाहता था, लेकिन उपद्रवियों ने इसमें बाधा डाली। शहर के विभिन्न हिस्सों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं, जिससे सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में भी उपद्रव कर क्षति पहुंचाई गई।

एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि भीड़ को उकसाने, दंगा फैलाने और असामाजिक तत्वों को भड़काने में आलोक जय पॉल की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। अंततः सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 18 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed