Views: 82
0 0
Jharkhand News Today:जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Jharkhand News Today:जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लातेहार: उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की…

Jharkhand News Today:जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Read Time:2 Minute, 31 Second
Jharkhand News Today:जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लातेहार: उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की जल्द जांच कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करें।

जन शिकायत निवारण के दौरान लातेहार प्रखंड के मोंगर पंचायत अंतर्गत केडू गांव की निवासी मुनि देवी ने वृद्धा पेंशन से जुड़ी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें पेंशन मिल रही थी, लेकिन वर्तमान में भुगतान बंद हो गया है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच कर जल्द पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ देने पर जोर दिया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमीन विवाद, आवास, भुगतान, मुआवजा, रोजगार एवं नामांकन से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports