Views: 50
0 0
Palamu:पलामू में शादी का भोज पड़ा भारी,फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Palamu:पलामू में शादी का भोज पड़ा भारी,फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

संवाददाता:अनुज तिवारी,पलामू : झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव के पोखर पार टोला में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है। शादी के भोज में शामिल होने के बाद 100 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर…

Palamu:पलामू में शादी का भोज पड़ा भारी,फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार
Read Time:4 Minute, 29 Second
Palamu:पलामू में शादी का भोज पड़ा भारी,फूड प्वाइजनिंग से 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार

संवाददाता:अनुज तिवारी,
पलामू
: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव के पोखर पार टोला में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है। शादी के भोज में शामिल होने के बाद 100 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए। बीमार लोगों में करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेदिनीनगर भेजा गया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबरा गए।

स्कूल में बनाया गया अस्थायी इलाज केंद्र

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखर पार टोला को अस्थायी इलाज केंद्र बना दिया गया। यहां स्वास्थ्यकर्मी लगातार बीमार ग्रामीणों का इलाज कर रहे हैं। कई मरीजों को स्कूल के बरामदे में ही जमीन पर लिटाकर दवा दी गई। गांव में अचानक इतने लोग बीमार पड़ने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शादी के भोज के बाद बिगड़ने लगी तबीयत

ग्रामीणों के मुताबिक, पोखर पार टोला के रहने वाले हरिशंकर चंद्रवंशी के घर उनके बेटे की शादी थी। बुधवार को बारात के दिन दोपहर बाद गांव के लोगों को भोज कराया गया था। भोज में पूरी, सब्जी और बुंदिया परोसी गई थी। बताया जा रहा है कि बारात जाने के बाद धीरे-धीरे भोज में शामिल कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। रात होते-होते लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

रात भर बिगड़ती रही स्थिति

रात बीतने के साथ ही बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली गई। गुरुवार सुबह तक 100 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो चुके थे। इसके बाद गांव के लोगों ने तुरंत जनप्रतिनिधियों और लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और मरीजों का इलाज शुरू किया। जिन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे गांव

घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी गांव पहुंच गए। राज्य स्तरीय दिशा कमेटी के सदस्य अवधेश सिंह चेरो ने बताया कि अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में काफी डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और हालात को संभालने में जुटी हुई है।

राहत कार्य में जुटे कई लोग

घटना के बाद राहत और इलाज के काम में कई स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि जुट गए। मौके पर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी के पति युगल किशोर राम, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, जिला परिषद सदस्य के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, आशीष सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, विजय पाठक और धीरज कुमार सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports