Views: 66
0 0
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

चंदवा । भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है। लातेहार जिला चंदवा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।इस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य ट्रस्टी लाल प्रदीप…

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Read Time:5 Minute, 27 Second
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

चंदवा । भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है। लातेहार जिला चंदवा स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।इस सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य ट्रस्टी लाल प्रदीप नाथ साहदेव, विशिष्ट अतिथि राजेश चंद्र पांडेय,शांता सिन्हा,लव कुमार तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों सहित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद ने वेद माता गायत्री ,परम पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य,माता भगवती देवी शर्मा आचार्य की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

वेद मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। लातेहार जिला के बालूमाथ बारियातू, चंदवा, लातेहार, मनिका, बरवाडीह सहित सभी 38 स्कूलों के में आयोजित कराएं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सभी 3500 छात्र, छात्राओं ,सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और अभिभावकों ने कार्यक्रम मे अपना उपस्थिति दर्ज कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लाला प्रदीप नाथ साहदेव ने अपने उद्बोधन मे कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के आदर्श जीवन मूल्यों का विकास हो रहा है। आगे भी जिलेभर के सभी स्कूलों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने सम्मानित होने वाले बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं ट्रस्टी राजेश चंद्र पांडेय ने कहा की बालूमाथ चंदवा सहित जिले के शिक्षा विभागीय अधिकारियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ें और भारतीय संस्कृति की अक्षुणता बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने संस्कृति और समाज के उत्थान के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बेहतरीन कार्यक्रम आयोजन के लिए गायत्री परिवार के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद, आलोक चौरसिया प्रभाष गुप्ता लव कुमार तिवारी का आभार व्यक्त किया। ट्रस्टी देवेन्द्र प्रसाद ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट की गतिविधियों की विस्तार सहित जानकारी दी।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, कृष्णा कांत गुप्ता को 2026/027 के इस वर्ष अक्टूबर माह में आयोजित होने जा रही परीक्षा की जानकारी देते हुए सभी से अपना अधिक से अधिक योगदान देने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिन्हा ने किया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन में उत्कृष्ट भागीदारी निभाने वाले जिला बालूमाथ ,चंदवा, बारियातू, लातेहार, मनिका, बरवाडीह के विभिन्न स्कूलों प्राचार्यों के प्रशस्ति पत्र तथा छात्र, छात्राओं को मेडल ,व प्रशस्ति पत्र,एवं पारितोषिक, गायत्री मंत्र लेखन पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील राणा,सुदामा प्रसाद, कुशेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार, आलोक चौरसिया, अवध किशोर पाठक,केदारनाथ महतो,अजय कुमार, सविता साहु,अनिता देवी,जुली देवी, सरस्वती देवी, सारीका देवी, महानंद कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor