तेनुघाट (गोमिया)। प्रतिनिधि
Table of Contents
Toggle
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को डैम के तीन रेडियल गेट और एक अंडर स्लूइस गेट खोलकर दामोदर नदी में 9,970 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
बांध प्रमंडल तेनुघाट के अनुसार, डैम में पानी रखने की अधिकतम क्षमता 852 फीट है। वर्तमान में डैम का जलस्तर 850.05 फीट दर्ज किया गया है और यह लगातार बढ़ रहा है।
जल संचयन की स्थिति
तेनुघाट डैम की कुल जीवित जल संचयन क्षमता 42,013 हेक्टेयर मीटर है। फिलहाल इसमें 25,807 हेक्टेयर मीटर पानी का संचय है। वहीं डैम की कुल ग्रॉस स्टोरेज क्षमता 44,526 हेक्टेयर मीटर है।
प्रशासन की अपील
बांध प्रमंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को नदी के पास नहीं जाने, बच्चों और मवेशियों को नदी से दूर रखने और आसपास के लोगों को भी सतर्क करने की सलाह दी गई है। साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,