मनिका में युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

मनिका में युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ मनाया होली मिलन समारोह
Views: 73
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second
मनिका में युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को होली के पावन अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा भव्य होली मिलन समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस युवा जिला महासचिव मिथिलेश पासवान ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मनिका प्रखंड के स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण रंगों और आपसी सौहार्द से सराबोर दिखा। समारोह को संबोधित करते हुए मिथिलेश पासवान ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है और समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।

मनिका में युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर होली को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्ग—हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—एकजुट होकर देश और समाज को सशक्त बनाते हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक एकता और भाईचारे की पक्षधर रही है तथा ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में लातेहार जिला कांग्रेस युवा से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, समाजसेवी अख्तर अंसारी, मीडिया प्रभारी सरयू यादव, कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल पासवान, मनिका प्रखंड महासचिव विजेंद्र पासवान, युवा कार्यकर्ता विनि यादव, ललू यादव एवं रोशन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह में स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार उर्फ छोटू, धर्मेंद्र कुमार, अभय कुमार, डिंपल राजा, नीतीश भारती, नागेंद्र यादव, अभय मांझी सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

Loading

मनिका में युवा कांग्रेस ने पत्रकारों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment