Views: 97
0 0
Latehar News:होली को लेकर उपायुक्त व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, 24×7 हेल्पलाइन जारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Latehar news:होली को लेकर उपायुक्त व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, 24×7 हेल्पलाइन जारी

होली पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, हेल्पलाइन नंबर एवं तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की…

Latehar news:होली को लेकर उपायुक्त व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, 24×7 हेल्पलाइन जारी
Read Time:3 Minute, 15 Second
Latehar news:होली को लेकर उपायुक्त व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, 24×7 हेल्पलाइन जारी

होली पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, हेल्पलाइन नंबर एवं तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, अफवाह या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

रात्रि में होलिका दहन कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों को दिया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित स्थल पर होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत संबंधित मजिस्ट्रेट तत्काल इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं, ताकि स्थिति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

Latehar news:होली को लेकर उपायुक्त व एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, 24×7 हेल्पलाइन जारी

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति से सख्ती एवं तत्परता के साथ निपटने का निर्देश दिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मियों को 24×7 सतर्क रहने एवं प्राप्त सूचनाओं का समुचित संधारण करने को कहा।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे होली पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

📞 आपातकालीन संपर्क नंबर:

  • जिला कंट्रोल रूम (24 घंटे): 06565–247981
  • कंट्रोल रूम मोबाइल: 08987796308
  • साइबर सेल मोबाइल: 6206159795
  • आपातकालीन सेवा: 112

जिला प्रशासन द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports