Views: 111
0 0
Jharkhand News:रांगा टोला में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जहीरुद्दीन मियां ने किया उद्घाटन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Jharkhand news:रांगा टोला में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जहीरुद्दीन मियां ने किया उद्घाटन

आमड़ापाड़ा। पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत पचुवाड़ा पंचायत के रांगा टोला में सोमवार को जुनियर स्पोर्टिंग क्लब, पचुवाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। फाइनल मैच का उद्घाटन माननीय हेमलाल मुर्मू के निर्देशानुसार झामुमो प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने बॉल को किक मारकर किया। फाइनल मुकाबला एमएस…

Jharkhand news:रांगा टोला में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जहीरुद्दीन मियां ने किया उद्घाटन
Read Time:3 Minute, 2 Second
Jharkhand news:रांगा टोला में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जहीरुद्दीन मियां ने किया उद्घाटन

आमड़ापाड़ा। पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत पचुवाड़ा पंचायत के रांगा टोला में सोमवार को जुनियर स्पोर्टिंग क्लब, पचुवाड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया। फाइनल मैच का उद्घाटन माननीय हेमलाल मुर्मू के निर्देशानुसार झामुमो प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने बॉल को किक मारकर किया।

फाइनल मुकाबला एमएस मुर्मू ब्रदर्स बनाम शहरपुर रामपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू ने कहा कि खेलकूद से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि युवाओं का मानसिक एवं शारीरिक विकास भी होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है। खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और एक अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जुनियर स्पोर्टिंग क्लब, पचुवाड़ा की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपील की।

समापन समारोह में प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया। रांगा टोला स्थित फुटबॉल मैदान पहुंचने पर प्रखंड समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जुनियर स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, आलूबेड़ा डाकबंगला के परगनैत प्रेम प्रकाश हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान सिरिल हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड सचिव बजल टुडू, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष ढेना मुर्मू, पचुवाड़ा पंचायत अध्यक्ष संतोष हांसदा, सचिव आनंद मुर्मू, बासमती पंचायत अध्यक्ष सुनील मुर्मू, जुनियर स्पोर्टिंग क्लब पचुवाड़ा अध्यक्ष मनोज हांसदा, सचिव दिनेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष विनोद हेम्ब्रम सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports