Views: 91
0 0
Pakur News:नगर परिषद,पाकुड़ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

pakur news:नगर परिषद,पाकुड़ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति पाकुड़, रविवार। नगर परिषद कार्यालय, पाकुड़ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला भीवीडी पदाधिकारी, जिला शिक्षा…

pakur news:नगर परिषद,पाकुड़ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
Read Time:3 Minute, 14 Second
pakur news:नगर परिषद,पाकुड़ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति

पाकुड़, रविवार। नगर परिषद कार्यालय, पाकुड़ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला भीवीडी पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद), डीएसपी अजय आर्यन, सिटी मैनेजर, नगर थाना प्रभारी, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, सभी कर्मचारी, दैनिक श्रमिक एवं अन्य कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। पूरे परिसर में आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी सफाई कर्मियों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने, समाज में एकता बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने कहा कि होली का पर्व शांति, भाईचारे एवं आपसी विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद ले सकें। साथ ही अफवाहों से बचने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports